Navi UPI App एक तेज़, सुरक्षित और आसान मोबाइल ऐप है जो आपको अपने बैंक खाते से सीधे पैसे भेजने और प्राप्त करने की सुविधा देता है। यह ऐप भारत सरकार द्वारा समर्थित UPI (Unified Payments Interface) तकनीक पर आधारित है। आप इसकी मदद से मोबाइल रिचार्ज, बिल भुगतान, दुकानों पर स्कैन करके पेमेंट और कई अन्य काम बड़ी ही आसानी से कर सकते हैं।
आइये इस लेख के माध्यम जानते है कि Navi UPI App Kya hai, Features, Navi UPI App Kaise istemal Kare. यहाँ इसकी बारे में पूरी जानकारी समझते हैं।
Navi UPI App क्या है?
Navi UPI App, Navi Technologies द्वारा बनाया गया और लॉन्च किया गया एक डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म है जो UPI सिस्टम का उपयोग करता है। यह ऐप आपके मोबाइल नंबर और बैंक खाते को लिंक करके काम करता है। इसके माध्यम से आप 24×7 किसी को भी पैसे भेज सकते हैं, बिल भर सकते हैं, रिचार्ज कर सकते हैं और QR कोड स्कैन कर पेमेंट कर सकते हैं।
इसके अलावा उपयोगकर्ता Navi UPI App के माध्यम से Loan ले सकते है, Insurance कर सकते है, और Investment भी कर सकते हैं।
यह ऐप प्रत्येक पेमेंट पर उसेर्स को रिवॉर्ड के रूप में coins देता है जिसे लोग आसानी से रेडीम कर खाते में पैसे ले सकते हैं। ऐप यूजर को Refer & Earn का भी फीचर प्रदान करता है।
Navi UPI App के फीचर्स
- सीधा बैंक खाते से पैसे भेजना और प्राप्त करना
- QR कोड स्कैन करके पेमेंट करना
- मोबाइल, DTH, बिजली, गैस आदि का भुगतान
- बैंक बैलेंस चेक करने की सुविधा
- तेज़ और सुरक्षित ट्रांजेक्शन
- ट्रांजेक्शन हिस्ट्री देखने का विकल्प
- एक ही ऐप में एक से अधिक बैंक खाते जोड़ने की सुविधा
- रिवॉर्ड प्राप्त करना
- दोस्तों को ऐप शेयर कर पैसे कमाना भी
Navi UPI ऐप कैसे सेटअप करें?
- ऐप डाउनलोड करें – सबसे पहले Google Play Store या iOS App Store से Navi UPI ऐप डाउनलोड करें।
- मोबाइल नंबर रजिस्टर करें – उसके बाद वही मोबाइल नंबर दर्ज करें जो आपके बैंक खाते से लिंक हो।
- OTP से वेरिफिकेशन करें – मोबाइल नंबर पर भेजा गया OTP दर्ज करें या ऐप को ऑटो-वेरिफाई करने दें।
- बैंक खाता जोड़ें – सूची में से अपना बैंक चुनें। ऐप खुद-ब-खुद आपके खाते की जानकारी UPI से प्राप्त कर लेगा।
- UPI पिन सेट करें – अगर आपने पहले से UPI पिन नहीं बनाया है, तो डेबिट कार्ड से पिन सेट करें। पहले से पिन है तो उसे दर्ज करें।
- अब आपका Navi UPI app इस्तेमाल के लिए तैयार है। जब जाहे आप mobile recharge, पैसे का आदान प्रदान कर सकते हैं।
Navi UPI से पेमेंट कैसे करें?
1. मोबाइल नंबर या UPI ID पर पैसे भेजें
- ऐप खोलें और “Send Money” ऑप्शन चुनें
- रिसीवर का Mobile Number या UPI ID दर्ज करें
- राशि दर्ज करें और “Pay” पर टैप करें
- अपना UPI पिन डालें और पेमेंट कन्फर्म करें
2. QR कोड स्कैन करके पेमेंट
- “Scan QR” ऑप्शन पर जाएं
- दुकानदार या रिसीवर का QR कोड स्कैन करें
- राशि भरें और पेमेंट करें
- UPI पिन डालें और ट्रांजेक्शन पूरा करें
3. बिल भुगतान और रिचार्ज
- ऐप में “Bills & Recharge” सेक्शन में जाएं
- सर्विस (मोबाइल, DTH, बिजली आदि) चुनें
- विवरण भरें और पे करें
- UPI PIN से पुष्टि करें
Navi UPI App सुरक्षा और बैंक सपोर्ट
हालाँकि बहुत से लोगो के मन में ये सवाल होगा कि क्या नेवी ऐप असली है या नकली (navi app real or fake). उनके लिए यहाँ पुष्टि की गई है कि Navi UPI App NPCI (National Payments Corporation of India) द्वारा तय सुरक्षा मानकों का पालन करता है। यह ऐप एन्क्रिप्शन, डिवाइस बाइंडिंग और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन जैसी सुरक्षा तकनीकें इस्तेमाल करता है यह ऐप 100+ से अधिक भारतीय बैंकों के साथ काम करता है जैसे कि SBI, HDFC, ICICI, Axis Bank आदि।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
1. क्या Navi UPI ऐप सुरक्षित है?
हां, यह NPCI के सुरक्षा मानकों पर आधारित है और आपके डेटा को एन्क्रिप्टेड रखता है।
2. क्या यह ऐप बिना इंटरनेट के चलेगा?
नहीं, यह UPI ट्रांजेक्शन के लिए इंटरनेट कनेक्शन ज़रूरी है।
3. क्या इससे सभी UPI ऐप्स पर पैसे भेज सकते हैं?
हां, आप GPay, PhonePe, Paytm, BHIM आदि किसी भी UPI ऐप पर पैसे भेज सकते हैं।
4. अगर ट्रांजेक्शन फेल हो जाए तो क्या होगा?
फेल हुए ट्रांजेक्शन का पैसा 48 घंटों के अंदर आपके खाते में वापस आ जाता है।
5. क्या इसमें एक दिन में लिमिट होती है?
हाँ, अधिकतर बैंकों में ₹1,00,000 तक की दैनिक UPI लिमिट होती है।
निष्कर्ष
Navi UPI ऐप एक भरोसेमंद और सुविधाजनक डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म है। इसके ज़रिए आप बिना कैश के सिर्फ अपने मोबाइल से पेमेंट कर सकते हैं। 2025 में डिजिटल इंडिया के मिशन को सफल बनाने में यह ऐप आपकी मदद कर सकता है अगर आप तेज़, सुरक्षित और आसान पेमेंट सॉल्यूशन चाहते हैं, तो Navi UPI ऐप ज़रूर आज़माएं।






