IGNOU (इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय) के सभी छात्रों के लिए ABC ID Card अब बेहद जरूरी हो गया है। नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत शुरू किए गए Academic Bank of Credits (ABC) के माध्यम से IGNOU छात्रों के सभी Academic Credits डिजिटल रूप में सुरक्षित रखे जाते हैं।
अगर आप IGNOU Student हैं और जानना चाहते हैं कि IGNOU ABC ID Card Apply Online 2026 कैसे करें, तो यह लेख आपके लिए है। मैं भी IGNOU MSCIS का छात्र हूँ तो मुझे भी IGNOU के लिए ABC ID card बनाना पड़ा, तो ये सभी नए IGNOU Admission लेने वाले छात्रो के लिए जरूरी है। IGNOU ABC id kaise banaye यह एक महत्पूर्ण सवाल है आइये पूरा जानकारी पढ़े।
ABC ID क्या है? (IGNOU Students के लिए)
ABC ID (Academic Bank of Credits ID) एक 12 अंकों की यूनिक डिजिटल आईडी होती है, जिसमें IGNOU द्वारा दिए गए आपके सभी Academic Credits रिकॉर्ड शामिल रहते हैं। यह ID भविष्य में Degree, Marksheet, Credit Transfer और Multiple Entry–Exit System के लिए जरूरी होती है।
IGNOU छात्रों के लिए ABC ID क्यों जरूरी है?
- IGNOU के सभी UG, PG, Diploma और Certificate छात्रों के लिए अनिवार्य
- Future में Degree / Provisional Certificate जारी करने में आवश्यक
- Credit Transfer और Re-Admission में मददगार
- NEP 2020 के तहत Academic Record सुरक्षित
- DigiLocker से सीधे Access
IGNOU ABC ID Card Apply Online कैसे करें?
IGNOU छात्रों के लिए ABC ID बनाना पूरी तरह Free और Online है।
Step 1: DigiLocker वेबसाइट पर जाएं:
- सबसे पहले DigiLocker Portal पर जाएं और Login करें।
Step 2: आधार से Login / Register करें:
- मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए
- OTP से Login करें
Step 3: Academic Bank of Credits (ABC) विकल्प चुनें
- Dashboard में “Academic Bank of Credits” पर क्लिक करें, या ABC सर्च करे
Step 4: IGNOU Details भरें
- Institution Name: Indira Gandhi National Open University (IGNOU)
- Enrollment Number
- Course Name
- Academic Year
Step 5: Submit करें
- Submit करते ही आपकी ABC ID Generate हो जाएगी
IGNOU ABC ID Card Download कैसे करें?
IGNOU ABC ID Card Download करने के लिए आपको निचे दिए गये स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- DigiLocker में Login करें
- Issued Documents सेक्शन में जाएं
- Academic Bank of Credits चुनें
- ABC ID Card PDF डाउनलोड करें।
IGNOU ABC ID में कौन-कौन सी जानकारी होती है?
- छात्र का पूरा नाम
- 12 Digit ABC ID
- IGNOU Enrollment Number
- Course Details
- Earned Academic Credits
IGNOU छात्रों के लिए जरूरी निर्देश
- एक छात्र की केवल एक ही ABC ID बनती है।
- ABC ID में गलती होने पर DigiLocker Profile Update कर सकते हैं।
- IGNOU Admission / Re-Registration के समय ABC ID सुरक्षित रखें।
IGNOU ABC ID से जुड़े FAQs
क्या IGNOU छात्रों के लिए ABC ID अनिवार्य है?
हाँ, बिल्कुल IGNOU ने सभी छात्रों के लिए ABC ID को अनिवार्य कर दिया है। चाहे आप को भी कोर्स क्यों न करेंQ. क्या बिना ABC ID Degree मिलेगी?
क्या बिना ABC ID Degree मिलेगी?
भविष्य में Degree और Academic Services के लिए ABC ID जरूरी होगी।
ABC ID बनने में कितना समय लगता है?
आमतौर पर तुरंत या कुछ मिनटों में ABC ID Digilocker की मदद से बन जाती है।
निष्कर्ष
IGNOU ABC ID Card Apply Online 2026 हर छात्र के लिए बहुत जरूरी है। यह न सिर्फ आपके Academic Credits को सुरक्षित रखता है, बल्कि भविष्य में Degree, Credit Transfer और अन्य सेवाओं को आसान बनाता है। अगर आपने अभी तक ABC ID नहीं बनाई है, तो जल्द से जल्द आवेदन करें।






