8th Pay Commission Latest News 2025: 8वीं वेतन आयोग कब लागू होगा? सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को कितनी बढ़ेगी सैलरी – जानिए पूरी जानकारी

8th Pay Commission Latest News

8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो उनके वेतन, भत्तों और पेंशन में संशोधन करेगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में इस आयोग की स्थापना को मंजूरी दे दिया है, जिससे लगभग 1 करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ होने की उम्मीद है। इस लेख में 8th Pay Commission Latest News 2025, 8वीं वेतन आयोग कब लागू होगा? सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को कितनी बढ़ेगी सैलरी की पूरी जानकारी देंगे।

क्या है 8वीं वेतन आयोग?

भारत सरकार समय-समय पर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के वेतन और भत्तों की समीक्षा के लिए वेतन आयोग (Pay Commission) नियुक्त करती है। अभी 7वां वेतन आयोग लागू है, जिसे जनवरी 2016 में लागू किया गया था। इसकी अवधि दिसंबर 2025 तक मानी जाती है। ऐसे में अब सभी की निगाहें 8वें वेतन आयोग की ओर हैं, जिसकी घोषणा और सिफारिशें अगले कुछ महीनों में सामने आ सकती हैं।

Highlights of 8th Pay Commission 2025

बिंदुविवरण
वेतन आयोग का नाम8वां वेतन आयोग
अनुमानित वृद्धि30% से 34% तक
संभावित तारीखजनवरी 2026 या वित्त वर्ष 2026-27
लागू क्षेत्रकेंद्रीय कर्मचारी, पेंशनर्स
सरकार पर खर्च₹1.8 ट्रिलियन (अनुमानित)

कितनी बढ़ सकती है सैलरी?

हाल ही में एक वित्तीय विश्लेषण संस्था Ambit Capital की रिपोर्ट में बताया गया है कि 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों के लागू होने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी और पेंशन में 30% से 34% तक बढ़ोतरी हो सकती है। यह बढ़ोतरी लगभग 1.1 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनर्स को लाभ पहुंचाएगी।

  • रिपोर्ट में यह भी अनुमान लगाया गया है कि इस वेतन आयोग से सरकार पर कुल खर्च में ₹1.8 ट्रिलियन तक का अतिरिक्त भार पड़ सकता है।

कब लागू होगा 8वां वेतन आयोग?

कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 8वां वेतन आयोग जनवरी 2026 से लागू हो सकता है। हालांकि, अभी तक केंद्र सरकार ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और ना ही आयोग के गठन, अध्यक्ष या सदस्य को लेकर कोई अधिसूचना जारी की गई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर प्रक्रिया में देरी होती है, तो यह वित्त वर्ष 2026-27 (FY 2027) में लागू हो सकता है।

वेतन संरचना में क्या बदलाव होगा?

वर्तमान वेतन संरचना में मुख्य घटक हैं:

  • बेसिक पे (Basic Pay) – 51.5%
  • महंगाई भत्ता (Dearness Allowance – DA) – 30.9%
  • मकान किराया भत्ता (House Rent Allowance – HRA) – 15.4%
  • यातायात भत्ता (Transport Allowance – TA) – 2.2%

8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 2.46 या उससे अधिक किए जाने की संभावना है, जिससे बेसिक पे में सीधा असर दिखेगा और कुल सैलरी में बढ़ोतरी होगी।

पेंशनर्स को क्या मिलेगा?

8वें वेतन आयोग के लागू होते ही पेंशनर्स को भी उसी अनुपात में लाभ मिलेगा। पेंशन की गणना बेसिक पे के आधार पर होती है, इसलिए जैसे ही बेसिक वेतन बढ़ेगा, उसी के अनुसार पेंशन में भी बढ़ोतरी भी होगी। साथ ही, नए वेतन ढांचे में DA को शून्य से पुनः शुरू किया जाएगा, जैसा 7वें आयोग में हुआ था।

क्या राज्यों पर पड़ेगा असर?

आमतौर पर राज्य सरकारें भी केंद्र सरकार की वेतन आयोग सिफारिशों का अनुसरण करती हैं। यदि केंद्र स्तर पर वेतन में बढ़ोतरी होती है, तो संभावना है कि राज्य सरकारें भी अपने कर्मचारियों के लिए समान ढांचे को अपनाएंगी।

बकाया वेतन (Arrears) मिलेगा या नहीं?

यदि वेतन आयोग जनवरी 2026 से लागू होता है लेकिन इसकी अधिसूचना बाद में आती है, तो कर्मचारियों को उस दिन से वेतन अंतर (arrears) भी दिया जा सकता है। हालांकि यह सरकार के निर्णय और बजटीय स्थिति पर निर्भर करेगा।

अंतिम विचार

सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर उत्साहित हैं। हालांकि अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स और विशेषज्ञों के अनुसार इसकी तैयारी चल रही है। ऐसे में सभी संबंधित व्यक्ति वित्त मंत्रालय, कार्मिक विभाग (DOPT) या PIB की वेबसाइट पर नजर रखें, ताकि जैसे ही कोई अधिसूचना जारी हो, उन्हें तुरंत जानकारी मिल सके।

Scroll to Top