Essential Kit Appointment Kamgar Yojana: महाराष्ट्र सरकार के महाराष्ट्र इमारत व अन्य बांधकाम कामगार कल्याणकारी मंडल (MahaBOCW) ने वर्ष 2026 में पंजीकृत मजदूरों के लिए “अत्यावश्यक संच (Essential Kit)” और “सुरक्षा संच (Safety Kit)” का वितरण तेज कर दिया है। अगर आप एक रजिस्टर्ड कामगार हैं, और अगर आपका लेबर कार्ड सक्रिय है, तो आपको सरकार की तरफ से फ्री घरेलू सामान (बर्तन, टिफिन, बेडशीट आदि) और सुरक्षा उपकरण मुफ्त दिया जा रहा है।
लेकिन, यह किट पाने के लिए आपको पहले Online Appointment बुक करना अनिवार्य है। बिना अपॉइंटमेंट के आपको केंद्र से खाली हाथ लौटना पड़ सकता है। तो इस पोस्ट में हम जानेंगे कि Essential Kit Appointment कैसे बुक करें, लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें और आपको किट में क्या-क्या मिलेगा। किट में मिलने वाली वस्तुएं और जरूरी दस्तावेजों की पूरी जानकारी दी गई है।
MahaBOCW Essential Kit क्या है? (What is Kamgar Kit Scheme)
MahaBOCW द्वारा पंजीकृत निर्माण मजदूरों को आर्थिक सहायता के साथ-साथ दैनिक जीवन में उपयोग होने वाला सामान दिया जाता है। इसी योजना को Essential Kit Yojana कहा जाता है। इसका उद्देश्य कामगारों के परिवार को जरूरी घरेलू वस्तुएं उपलब्ध कराना और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना है।
Essential Kit में क्या-क्या मिलता है
Essential Kit में आमतौर पर लगभग 30 प्रकार की वस्तुएं शामिल होती हैं।
- घरेलू उपयोग की वस्तुएं: स्टील के डिब्बे, थाली, गिलास और टिफिन बॉक्स।
- बिस्तर से जुड़ी सामग्री: मच्छरदानी, चादर और चटाई।
- अन्य सामान: टॉर्च, पानी की बोतल और सेफ्टी बैग।
- यह योजना पूरी तरह मुफ्त है और किसी भी एजेंट को पैसे देने की जरूरत नहीं होती हैं।
Note: यह योजना पूरी तरह मुफ्त है। इसके लिए किसी भी एजेंट को पैसे न दें। सीधा online बुकिंग करना हैं।
Essential Kit Appointment 2026: बुकिंग कैसे करें? (Step-by-Step)
अगर आपका लेबर कार्ड (Labour Card) बना हुआ है और रिन्यू (एक्टिव) है, तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके अपनी किट बुक कर सकते हैं:
Step 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- सबसे पहले आपको MahaBOCW की किट वितरण अधिकारी वेबसाइट [kitdist-v2.mahabocw.in] पर जाना होगा। (डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है)।

Step 2: अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालें
- होमपेज पर आपको एक बॉक्स दिखेगा। वहां अपना BOCW Registration Number (जो आपके कार्ड पर लिखा होता है, जैसे: MH01…) दर्ज करें।
Step 3: OTP वेरीफाई करें
- अपना नंबर डालने के बाद ‘Submit’ करें। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। उसे भरकर वेरीफाई जरुर करें।
Step 4: जिला और केंद्र चुनें
- अब आपको अपना District (जिला) और Taluka (तालुका) चुनना होगा।
- इसके बाद आपके नजदीकी वितरण केंद्र (Distribution Center) की लिस्ट देखे को मिलेगा। अपनी सुविधा अनुसार केंद्र चुनें।
Step 5: तारीख और समय चुनें (Book Slot)
- आप किस दिन और किस समय किट लेने जा सकते हैं, वह Slot चुनें और “Book Appointment” पर क्लिक करें।
Step 6: रसीद डाउनलोड करें
- बुकिंग होते ही आपको एक Appointment Receipt मिलेगी। इसका स्क्रीनशॉट ले लें या प्रिंट निकाल लें।
- अपॉइंटमेंट कन्फर्म होने के बाद रसीद डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें।
Essential Kit लेने के लिए जरूरी दस्तावेज (Documents)
अपॉइंटमेंट की तारीख पर वितरण केंद्र जाते समय ये दस्तावेज अपने साथ जरूरी रखे, क्योकि वह सेंटर पर आपसे इसकी मान हो सकती हैं।
- Appointment Receipt: (जो आपने अभी डाउनलोड की)।
- Original Labour Card: (स्मार्ट कार्ड या पावती)।
- Aadhaar Card: (पहचान के लिए)।
- Mobile Phone: (जिस पर OTP आएगा)।
जरूरी बात: किट लेने के लिए कामगार (Worker) का खुद मौजूद होना जरूरी है, क्योंकि वहां Biometric (अंगूठा) लग सकता है।
Essential Kit vs Safety Kit: दोनों में क्या अंतर है?
सरकार दो तरह की किट दे रही है। अपॉइंटमेंट बुक करते समय ध्यान दें:
- Essential Kit घरेलू उपयोग के लिए दी जाती है, जिसमें बर्तन, बिस्तर और दैनिक जीवन की वस्तुएं शामिल होती हैं।
- Safety Kit काम के दौरान सुरक्षा के लिए दी जाती है, जिसमें हेलमेट, सेफ्टी शूज, जैकेट और दस्ताने शामिल होते हैं।
जरूरी बातें
ऑनलाइन अपॉइंटमेंट के बिना किट नहीं मिलती।
लेबर कार्ड सक्रिय और अपडेट होना चाहिए।
सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट से ही अपॉइंटमेंट बुक करें।
फर्जी कॉल या एजेंट से सावधान रहें।
Important Links
| सुविधा | लिंक |
| Book Essential Kit Appointment | Click Here |
| Book Safety Kit Appointment | Click Here |
| Official Website | MahaBOCW.in |
| Join Telegram Channel | Join Now |
| WhatsApp Channel | Join Now |
FAQ – कामगार किट योजना से जुड़े सवाल
क्या Essential Kit के लिए पैसे देने पड़ते हैं?
नहीं, यह किट कामगार कल्याण मंडल द्वारा बिल्कुल मुफ्त (Free) दी जाती है। इसके लिए किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाता हैं.
मेरा अपॉइंटमेंट बुक नहीं हो रहा, क्या करें?
अगर अपॉइंटमेंट बुक नही हो रहा है तो वेबसाइट सही से काम नहीं कर रही या स्लॉट फुल दिखा रहा है, तो थोड़ा इंतज़ार करें। आमतौर पर नई तारीखें हर महीने की 1 और 15 तारीख को अपडेट होती हैं।
क्या मैं बिना अपॉइंटमेंट के किट ला सकता हूँ?
नहीं, बिना अपॉइंटमेंट के किट नही ला सकते हैं. केंद्रों पर भीड़ कम रखने और प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट अनिवार्य कर दिया गया है।
अगर मेरा लेबर कार्ड रिन्यू नहीं है, तो क्या किट मिलेगी?
नहीं, इस योजना का लाभ लेने के लिए आपका लेबर कार्ड Active होना जरूरी है। तो पहले कार्ड को रिन्यू करवाएं, उसके बाद ही अपॉइंटमेंट बुक करें।
Conclusion:
Essential Kit Appointment Kamgar Yojana 2026 पंजीकृत निर्माण मजदूरों के लिए उपयोगी योजना है, जिसके जरिए जरूरी घरेलू सामान और सुरक्षा उपकरण मुफ्त मिलते हैं। अगर आप MahaBOCW में रजिस्टर्ड कामगार हैं तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समय पर अपॉइंटमेंट बुक करें और योजना का लाभ उठाएं। तो, दोस्तों ऐसे ही Sarkari Yojana से जुड़ी जानकारी के लिए आप आप हमारे साथ Telegram और WhatsApp पर जुड़ सकते है और सभी जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं।





