Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin List Bihar Check Kaise Kare 2026: घर मिला या नहीं, ऐसे देखें अपना नाम

pradhan mantri awas yojana gramin list bihar check

अगर आपने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin (PMAY-G)) के तहत आवेदन किया है और 2026 में जानना चाहते हैं कि आपका नाम लाभार्थी सूची में आया या नहीं, तो अब यह काम बेहद आसान हो गया है। सरकार ने पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी है, जिससे बिहार के ग्रामीण इलाकों के लोग भी मोबाइल से घर बैठे अपनी स्थिति देख सकते हैं। इस लेख में हम आपको बिल्कुल साफ और व्यवहारिक तरीके से बताएंगे कि सूची कैसे चेक करें, किन बातों का ध्यान रखें और नाम न होने पर क्या करें।

विवरणजानकारी
योजना का नामप्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G)
राज्यबिहार (Bihar)
लाभार्थी सूची वर्ष2025-26
लाभराशि₹1,20,000 (मैदानी) / ₹1,30,000 (पहाड़ी)
ऑफिशियल वेबसाइटpmayg.nic.in

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण क्या है – Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin kya Hai?

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब और कच्चे घरों में रहने वाले परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराना है। योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है और कई मामलों में शौचालय तथा अन्य सुविधाएं भी जोड़ी जाती हैं।

यहाँ आप जानेंगे कि बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना सूची कैसे देखे – अधिकारिक पोर्टल – PMAY-G और AwaasApp पर जांच सकते है. यहाँ पूरा स्टेप्स दिए गये है।

2026 में बिहार PMAY-G लिस्ट ऑनलाइन कैसे चेक करेंPM Awas Gramin List 2026

pradhan mantri awas yojana gramin list bihar
pradhan mantri awas yojana gramin list bihar
  1. सबसे पहले PMAY-G की आधिकारिक वेबसाइट pmayg.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर ‘Awaassoft’ के “Reports” सेक्शन चुनें।
  3. उसके बाद “Beneficiary Details for Verification” विकल्प पर क्लिक करें।
  4. अपना राज्य – Bihar, जिला, ब्लॉक और पंचायत चुनें।
  5. उसके बाद Captcha भरकर “Submit” दबाएं।
  6. स्क्रीन पर पूरी सूची दिखाई देगी, जिसमें आप अपना नाम और घर की स्थिति देख सकते हैं।
  7. और आप आसानी से PDF download कर सकते हैं।

अगर आपके पास रजिस्ट्रेशन नंबर है, तो सीधे उसे डालकर भी जानकारी निकाली जा सकती है।

यदि आप स्टेप्स को फॉलो नही कर पा रहे है तो आपके लिए Direct Link दे रहा हूँ – https://report.pmayg.dord.gov.in/netiay/newreport.aspx

Bihar PMAY-G Awas yojana gramin list AwaasApp से कैसे देखें

अगर आप प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) की लाभार्थी सूची मोबाइल से देखना चाहते हैं, तो सरकार की आधिकारिक AwaasApp के जरिए लिस्ट की जांच की जा सकता है। यह ऐप खास तौर पर ग्रामीण आवास योजना की जानकारी और लाभार्थी स्थिति देखने के लिए बनाया गया है।

AwaasApp से लिस्ट देखने का तरीका

  • सबसे पहले अपने मोबाइल में Google Play Store खोलें और AwaasApp सर्च करके डाउनलोड करें।
  • ऐप इंस्टॉल होने के बाद इसे खोलें और जरूरी अनुमति (permissions) दें।
  • अब अपना राज्य – Bihar, फिर जिला, ब्लॉक और गाँव चुनें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर लाभार्थियों की सूची दिखाई देगी, जहां आप अपना नाम और आवास की स्थिति देख सकते हैं।

ध्यान रखें कि केवल आधिकारिक AwaasApp ही डाउनलोड करें और किसी अनजान ऐप या लिंक से बचें, ताकि आपकी जानकारी सुरक्षित रहे।

Pradhanmantri Awas yojana gramin list – लिस्ट में नाम होने का मतलब क्या है

अगर सूची में आपका नाम दिखाई देता है तो इसका अर्थ है कि आप योजना के लिए चयनित हो चुके हैं। इसके बाद किस्त जारी होने और घर निर्माण की प्रक्रिया पंचायत या संबंधित विभाग के माध्यम से आगे बढ़ती है। कई बार सूची में नाम आने के बाद भी सत्यापन और दस्तावेज जांच की प्रक्रिया चलती रहती है। पूर्ण जानकारी के बाद

नाम नहीं मिला तो क्या करें

  • सबसे पहले अपनी पंचायत या प्रखंड कार्यालय से संपर्क करें।
  • आवेदन की स्थिति और दस्तावेजों की जांच करवाएं।
  • अगर पात्र हैं लेकिन नाम नहीं है, तो नए सर्वे या पुनः सत्यापन के दौरान आवेदन अपडेट कराएं।
  • गलत जानकारी या दस्तावेज की कमी होने पर सुधार करवाएं।

किन लोगों को प्राथमिकता मिलती है

  • बेघर या कच्चे मकान में रहने वाले परिवार
  • गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले ग्रामीण परिवार
  • सामाजिक-आर्थिक जनगणना (SECC) सूची में शामिल पात्र लोग
  • अनुसूचित जाति, जनजाति और कमजोर वर्ग के परिवार

ये भी चेक करे – Ration Card New List

FAQs – PM Awas Yojana Gramin

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें?

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट में नाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट pmayg.nic.in पर जाएं। मेनू में ‘Awaassoft’ के तहत ‘Report’ पर क्लिक करें। इसके बाद ‘Social Audit Reports’ सेक्शन में जाकर अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और पंचायत चुनें। सबमिट करते ही आपके गांव की पूरी लाभार्थी सूची (List) खुल जाएगी।

आवास योजना 2026 की नई लिस्ट कब आएगी?

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (2025-26) की नई लिस्ट अपडेट होना शुरू हो चुकी है। जिन लाभार्थियों का सत्यापन (Verification) पूरा हो चुका है, उनके नाम जोड़े जा रहे हैं। आप हर महीने की 10 से 15 तारीख के बीच आधिकारिक पोर्टल या अपने ग्राम पंचायत कार्यालय में नई सूची की जांच कर सकते हैं।

अगर लिस्ट में नाम नहीं है तो क्या करें?

यदि आप पात्र हैं लेकिन आपका नाम PMAY-G लिस्ट में नहीं है, तो सबसे पहले अपने ग्राम प्रधान या मुखिया से संपर्क करें। अगर वहां सुनवाई नहीं होती, तो आप अपने ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO) को लिखित शिकायत दे सकते हैं। इसके अलावा, आप CPGRAMS पोर्टल या AwaasApp के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत (Grievance) भी दर्ज करा सकते हैं।

ध्यान रखने वाली जरूरी बातें

हालाँकि, Pradhan mantri Awas Yojana Gramin सूची समय-समय पर अपडेट होती रहती है, इसलिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से स्थिति जांचते रहें। केवल सरकारी पोर्टल से ही जानकारी लें और किसी अनजान एजेंट या फर्जी वेबसाइट से सावधान रहें।

तो, दोस्तों ऐसे ही Sarkari Yojana से जुड़ी जानकारी के लिए आप आप हमारे साथ Telegram और WhatsApp पर जुड़ सकते है और सभी जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं ।

Scroll to Top