अगर आप विदेश में रहते हैं और आपके पास OCI (Overseas Citizen of India) Card है, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। भारत सरकार ने Digital OCI Card (e-OCI Card) की शुरुआत कर दी है। अब OCI कार्डधारकों को हर समय अपना फिजिकल कार्ड साथ लेकर चलने की जरूरत नहीं होगी। वे अपने मोबाइल फोन में ही डिजिटल OCI कार्ड डाउनलोड करके सुरक्षित रख सकेंगे।
हालाँकि, यह नई सुविधा गृह मंत्रालय द्वारा शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य OCI सेवाओं को अधिक आसान, सुरक्षित और पूरी तरह डिजिटल बनाना है। इससे दुनिया भर में रहने वाले भारतीय मूल के लाखों लोगों को यात्रा और दस्तावेज़ प्रबंधन में पहले से अधिक सुविधा मिलेगी।
अगर आप नया OCI कार्ड बनवाना चाहते हैं या पहले से OCI कार्डधारक हैं और Digital OCI Card डाउनलोड करना चाहते हैं, अब आप अपने OCI कार्ड की सॉफ्ट कॉपी सीधे अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड करके रख सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस नए डिजिटल OCI कार्ड के क्या फायदे हैं, इसके लिए कौन लोग एलिजिबल हैं और इसे डाउनलोड करने का पूरा ऑनलाइन प्रोसेस क्या है।
OCI कार्ड क्या होता है?
OCI यानी Overseas Citizen of India भारत सरकार द्वारा भारतीय मूल के विदेशी नागरिकों को दिया जाने वाला एक विशेष दर्जा है। यह भारतीय नागरिकता नहीं है। OCI कार्डधारक को भारतीय पासपोर्ट, मतदान का अधिकार या चुनाव लड़ने का अधिकार नहीं मिलता है। हालांकि उन्हें भारत आने-जाने, लंबे समय तक रहने और कई सरकारी सुविधाओं में विशेष छूट दी जाती है।
Digital OCI Card (e-OCI) क्या है?
Digital OCI Card, पारंपरिक OCI कार्ड का इलेक्ट्रॉनिक संस्करण है। इसे आप अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड करके सुरक्षित रख सकते हैं। इस सुविधा के शुरू होने के बाद OCI कार्डधारक अपने मोबाइल में डिजिटल कार्ड दिखाकर, वैध विदेशी पासपोर्ट के साथ, आवश्यक स्थानों पर अपनी पहचान साबित कर सकेंगे। अच्छी बात यह है कि आपका पुराना फिजिकल OCI कार्ड पहले की तरह पूरी तरह मान्य रहेगा।
Digital e-OCI Card के सबसे बड़े फायदे
- बुकलेट खोने का डर खत्म: अब इंटरनेशनल ट्रैवल के दौरान असली OCI बुकलेट के खोने या फटने की टेंशन हमेशा के लिए खत्म हो गई है। आपका स्मार्टफोन ही आपका सबसे बड़ा डॉक्यूमेंट है।
- एयरपोर्ट पर फास्ट इमीग्रेशन: भारतीय एयरपोर्ट्स पर e-OCI Card holders के लिए खास QR-code और Facial Recognition (चेहरा पहचानने वाली) मशीनें लगाई जा रही हैं। इससे आपको लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा और इमीग्रेशन क्लियरेंस मिनटों में हो जाएगा।
- पासपोर्ट बदलने पर नो टेंशन: पहले नियम था कि 20 साल की उम्र के बाद जब भी आपका विदेशी पासपोर्ट नया बनता था, तो आपको अपनी OCI बुकलेट भी भारी फीस देकर दोबारा री-इश्यू करानी पड़ती थी। अब यह झंझट खत्म हो गया है। नया पासपोर्ट मिलने पर आपको बस ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन अपनी सभी जानकारी 3 महीने के भीतर अपडेट कर देनी हैं।
- फास्ट प्रोसेसिंग टाइम: जहां पुरानी फिजिकल बुकलेट को छपने और आपके घर तक आने में 4 से 6 हफ्ते लग जाते थे, वहीं डिजिटल e-OCI सिर्फ 15 दिनों के भीतर अप्रूव होकर जेनरेट हो जाता है।
OCI स्टेटस के मुख्य कानूनी अधिकार (जो पहले जैसे ही रहेंगे):
- बिना वीजा के लाइफटाइम भारत आने-जाने की पूरी आजादी।
- भारत में आप जितने दिन चाहें रुक सकते हैं, आपको किसी भी पुलिस स्टेशन या FRRO ऑफिस में रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं है।
- आप भारत में घर, दुकान या कोई भी कमर्शियल प्रॉपर्टी खरीद और बेच सकते हैं (नोट: खेती की जमीन और फार्महाउस खरीदने की इजाजत नहीं है)।
- भारत के ऐतिहासिक स्मारकों (जैसे ताजमहल) की एंट्री टिकट और घरेलू फ्लाइट्स के किराए में आपसे विदेशियों वाला नहीं, बल्कि भारतीय नागरिकों वाला ही रेट लिया जाएगा।
e-OCI Card के लिए पात्रता (Eligibility Criteria)
आप डिजिटल OCI कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं अगर:
- आप कभी भारत के नागरिक रहे हों, या 26 जनवरी 1950 (संविधान लागू होने के वक्त) को भारत का नागरिक बनने की योग्यता रखते थे।
- आप किसी ऐसे क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं जो 15 अगस्त 1947 के बाद भारत का हिस्सा बना।
- आपके माता-पिता, दादा-दादी या परदादा-परदादी में से कोई भी कभी भारतीय नागरिक रहा हो।
- आपका विवाह किसी भारतीय नागरिक या OCI कार्डधारक से हुआ हो और आपकी शादी को लगातार कम से कम 2 साल पूरे हो चुके हों।
ध्यान दें: यदि कोई व्यक्ति कभी पाकिस्तान या बांग्लादेश का नागरिक रहा है, तो वह OCI के लिए अप्लाई नहीं कर सकता।
OCI कार्ड बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज (Document Requirements)
ऑनलाइन अप्लाई करने से पहले इन सभी जरूरी कागजातों की साफ स्कैन्ड PDF फाइल अपने पास तैयार रखें:
- वैलिड फॉरेन पासपोर्ट: आपके मौजूदा देश का वैलिड पासपोर्ट (कम से कम 6 महीने की वैलिडिटी बची हो)।
- सिटिजनशिप सर्टिफिकेट: जिस देश के आप नागरिक हैं, वहां का Naturalization or Citizenship Certificate चाहिए।
- भारतीय मूल का सबूत: आपका पुराना कैंसिल्ड (Cancelled) भारतीय पासपोर्ट और ऑफिशियल सरेंडर सर्टिफिकेट (Surrender Certificate)।
- बर्थ सर्टिफिकेट: अगर आप माता-पिता के आधार पर अप्लाई कर रहे हैं, तो आपका बर्थ सर्टिफिकेट (जिसमें पेरेंट्स का नाम साफ हो)।
- मैरिज सर्टिफिकेट: अगर शादी के आधार पर अप्लाई कर रहे हैं, तो कम से कम 2 साल पुराना रजिस्टर्ड मैरिज सर्टिफिकेट और पति/पत्नी का भारतीय पासपोर्ट या OCI कार्ड।
नए e-OCI कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?
अब पूरी प्रोसेस को पेपरलेस और ऑनलाइन कर दिया गया है। आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
Step 1: Eligiblity चेक करें
भारत के official website या ऊपर दिए गए eligibility criteria को पढ़ें और confirm करें कि आप eligible हैं।
Step 2: Official Portal पर जाएं
OCI Services की ऑफिशियल वेबसाइट ociservices.gov.in पर जाएं और “Apply Online” select करें।
Step 3: Account बनाएं
- अपने Active email ID से register करें।
- Mobile Number, Date of birth और आवश्यक जानकारी भरें।
- एक स्ट्रोंग Password बनाएं:
- Minimum 8 characters
- एक uppercase, एक lowercase, एक number, एक special character।
Step 4: Application Form Fill करें
- Details बिल्कुल अपने current passport के अनुसार डालें।
- सही category select करें (former Indian citizen, minor, spouse, आदि)।
- सही contact details और email दें।
Step 5: Documents Upload करें
अपने Documents Upload करें:
- Passport
- Photographs
- Indian origin के documents
- Relationship documents (यदि applicable)
- Renunciation/Naturalization certificates (यदि applicable)
- Apni category के लिए कोई और ज़रूरी documents।
Step 6: Fee Pay करें
- Portal पर OCI registration fee online pay करें।
- Fee structure 1 April 2026 से revise हो गया है।, Latest fee portal पर चेक करें।
Step 7: Submit करें और Track करें
- Submit करने के बाद email पर acknowledgment और OTP आयेगा।
- OCI Portal पर application status track कर सकते हैं।
Step 8: e-OCI Card डाउनलोड करें
इसकी Approval मिलने के बाद:
- OCI service Portal से digital OCI card PDF में डाउनलोड करें।
- कई cases में नया physical booklet बनाने की जरूरत नहीं; e-OCI ही official document है।
भारत डिजिटल OCI कार्ड (e-OCI) डाउनलोड कैसे करें?
अगर आपका OCI already approved है या आपने पहले OCI carrier है:
- सबसे पहले https://ociservices.gov.in पर login करें।
- OCI card download/e-OCI Card सेक्शन पर जाएं।
- अपने details verify करें और digital OCI card PDF में डाउनलोड करें।
- Device में save करें और जरूरत पड़ने पर print करके रखें।
पुराने OCI holders में कई cases में बस passport details online update करके e-OCI version ले सकते हैं।
पुराना OCI कार्ड है, तो डिजिटल वर्जन कैसे डाउनलोड करें?
अगर आपके पास पहले से ही नीले रंग की पुरानी OCI बुकलेट मौजूद है, तो आपको कोई नया फॉर्म भरने या फीस देने की जरूरत नहीं है। आप मुफ्त में अपना डिजिटल कार्ड निकाल सकते हैं, इसके लिए निचे गये पोस्ट को जरुर फॉलो करें:-
- ऑफिशियल वेबसाइट ociservices.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “e-OCI Card Generation” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अपनी पुरानी OCI बुकलेट का नंबर, मौजूदा फॉरेन पासपोर्ट नंबर और अपनी डेट ऑफ बर्थ (DOB) डालकर लॉगिन करें।
- लॉगिन करते ही स्क्रीन पर आपकी पूरी OCI डिटेल्स दिखाई देगी।
- वहीं आपको “Download e-OCI Card” का बटन दिखेगा, उस पर क्लिक करके PDF फाइल अपने मोबाइल या कंप्यूटर में सेव कर लें।
Smart Travel Tip: भले ही भारत के सभी इमीग्रेशन चेकपोस्ट पर डिजिटल ओसीआई कार्ड पूरी तरह मान्य है, लेकिन विदेशी एयरलाइंस के ग्राउंड स्टाफ को इस नए सिस्टम को समझने में थोड़ा समय लग सकता है। इसलिए शुरुआती कुछ महीनों में यात्रा करते समय अपने डिजिटल कार्ड के साथ-साथ पुरानी फिजिकल बुकलेट भी बैकअप के तौर पर अपने साथ जरूर रखें, ताकि एयरपोर्ट पर बोर्डिंग के समय कोई दिक्कत न हो।
FAQs
क्या Digital OCI Card बनवाना जरूरी है?
नहीं। फिजिकल OCI कार्ड पहले की तरह पूरी तरह मान्य रहेगा। डिजिटल कार्ड केवल अतिरिक्त सुविधा है, जिसे आप अपने मोबाइल में रख सकते हैं।
क्या नया OCI कार्ड बनवाने वालों को भी Digital OCI मिलेगा?
हाँ, नया OCI कार्ड बनवाने वालों को भी Digital OCI (e-OCI) ही मिलेगा। और सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई डिजिटल सुविधा के तहत पात्र OCI कार्डधारक e-OCI का उपयोग कर सकते हैं।
क्या केवल Digital OCI Card दिखाकर यात्रा की जा सकती है?
हाँ, डिजिटल OCI कार्ड (e-OCI) दिखाकर यात्रा की जा सकती है, लेकिन सिर्फ उसी के साथ नहीं; साथ में valid foreign passport होना जरूरी है।
eOCI कार्ड के लिए आवेदन कहां करें?
eOCI कार्ड के लिए आवेदन सीधे भारत सरकार के ऑनलाइन पोर्टल पर करें: https://ociservices.gov.in
निष्कर्ष
भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया Digital OCI Card (e-OCI) विदेशों में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा प्रदान करेगी। अब OCI कार्डधारक अपने कार्ड को मोबाइल में e-OCI card के रूप में सुरक्षित रख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर आसानी से उपयोग कर सकते हैं। इससे दस्तावेजों का प्रबंधन आसान होगा, यात्रा अधिक सुविधाजनक बनेगी और सरकारी सेवाएं पहले से अधिक डिजिटल एवं तेज़ होंगी। यदि आप OCI कार्ड के लिए पात्र हैं या पहले से OCI कार्डधारक हैं, तो समय रहते आवेदन करें या अपना Digital OCI Card डाउनलोड कर इस नई सुविधा का लाभ उठाएं।






