प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत पात्र किसानों को सालाना ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन किस्तों में ₹2,000-₹2,000 के रूप में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।
किसान भाइयों का सबसे बड़ा सवाल है यह है कि – PM Kisan की अगली किस्त 2026 में कब आएगी?
₹2000 की अगली किस्त कब मिलेगी
सरकार की ओर से अभी तक 22वीं किस्त की कोई अंतिम तारीख आधिकारिक रूप से घोषित नहीं हुई है। सरकारी आंकड़ों और पिछले रुझानों के अनुसार, PM-Kisan योजना की 22वीं किस्त फरवरी के अंत या मार्च 2026 के पहले सप्ताह में जारी होने की पूरी संभावना है।
PM Kisan की अगली ₹2000 की किस्त फरवरी 2026 तक जारी हो सकती है।
कुछ मामलों में दस्तावेज़ सत्यापन या तकनीकी देरी होने पर यह भुगतान मार्च से अप्रैल 2026 के बीच भी आ सकता है।
योजना की किस्त तभी जारी होती है जब किसान की जानकारी पूरी तरह से सत्यापित होती है।
आमतौर पर, सरकार इस योजना की राशि को तीन चरणों में जारी करती है:
- पहली किस्त: अप्रैल से जुलाई के बीच।
- दूसरी किस्त: अगस्त से नवंबर के बीच।
- तीसरी किस्त: दिसंबर से मार्च के बीच।
चूंकि पिछली किस्त (21वीं) नवंबर 2025 में आई थी, इसलिए अगली किस्त इसी वर्तमान (दिसंबर-मार्च) चक्र में आएगी।
2026 में किस्त पाने के लिए 3 जरूरी काम: आवश्यक शर्तें
₹2000 की राशि प्राप्त करने के लिए किसानों को निम्न अपडेट पूरे करने जरूरी हैं:
1. e-KYC पूरा होना चाहिए
PM Kisan पोर्टल या नजदीकी CSC केंद्र के माध्यम से e-KYC कराना अनिवार्य है। बिना KYC किस्त रोक दी जाती है। जिसकी वजह से पैसा खाते में नहीं आएगा।
2. आधार और बैंक खाते की लिंकिंग (Aadhaar Seeding)
बैंक खाते में वही आधार नंबर लिंक होना चाहिए जो PM Kisan में दर्ज है। नाम और जानकारी दोनों दस्तावेज़ों में समान होनी चाहिए, और DBT (Direct Benefit Transfer) इनेबल्ड होना चाहिए।
3. भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन (Land Seeding)
लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलता है जिनका नाम भूमि अभिलेख में दर्ज है। ध्यान रखे किराए पर खेती करने वाले या गैर-किसान पात्र नहीं हैं।
- आपके पोर्टल स्टेटस में ‘Land Seeding’ का विकल्प ‘Yes’ होना चाहिए। अगर यह ‘No’ दिखा रहा है, तो अपने तहसील या कृषि विभाग से संपर्क करें।
4. Farmer ID
PM kisan new registration करने के लिए कई राज्यों (बिहार) में Farmer ID को आवश्यक बनाया जा रहा है। इसे ऑनलाइन या CSC केंद्र से बनवाया जा सकता है।
सभी किशानो को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इनमें से किसी भी जानकारी में त्रुटि या अपडेट बाकी होने पर किस्त अटक सकती है।
PM Kisan Beneficiary Status कैसे चेक करें
अपनी अगली किस्त का स्टेटस चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
Step 1: आधिकारिक वेबसाइट – pmkisan.gov.in पर जाएं।
Step 2: होमपेज पर ‘Know Your Status’ पर क्लिक करें।
Step 3: अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
Step 4: अब ‘Get OTP‘ पर क्लिक करे और Registered Mobile Number प्राप्त OTP डालकर सबमिट करें.
Step 5: उसके बाद आपकी किस्त की पूरी जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी।
आप इसके डायरेक्ट लिक पर क्लिक करके जा सकते है – PM Kisan Beneficiary Status check Link
PM Kisan Nidhi Yojana किस्त न आने पर क्या करें
यदि 2026 में अगर आपकी PM किसान की किस्त नहीं आई है, तो तुरंत ये 4 कदम उठाएं:
1. नजदीकी CSC केंद्र (जन सेवा केंद्र) जाएं
- यहाँ अपना e-KYC पूरा करवाएं और आधार में नाम या स्पेलिंग की गलती सुधारें।
2. बैंक जाकर आधार लिंक (DBT) चेक करें
- बैंक मैनेजर से यह पूछे कि आपका खाता NPCI से लिंक है, ताकि सरकारी पैसा (DBT) सीधे खाते में आ सके।
3. कृषि विभाग या तहसील कार्यालय जाएं
- अगर पोर्टल पर ‘Land Seeding’ स्टेटस ‘No’ है, तो लेखपाल या कृषि अधिकारी को जमीन के कागजात (खतौनी) दिखाकर उसे अपडेट जरुर करवाएं।
4. हेल्पलाइन पर संपर्क करें
- टोल-फ्री नंबर: 155261 पर 1800-11-5526 कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
PM Kisan Helpline Numbers
155261
1800-11-5526 (टोल फ्री)
011-23381092
PM किसान की योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
- किसानों को हर साल कुल ₹6000 दिए जाते हैं, जो 2000 की किस्तों में दी जाती हैं
- रकम तीन किस्तों में आती है
- केवल योग्य किसानों को ही इस योजना का लाभ मिलता है
- गलत या फर्जी जानकारी देने पर भुगतान बंद हो सकता है
क्या 2026 में किस्त की राशि ₹2000 से बढ़कर ₹3000 होगी?
वर्तमान में सरकार की ओर से राशि बढ़ाने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अभी भी हर किस्त में ₹2000 ही दिए जा रहे हैं।
अगर स्टेटस में ‘FTO Processed: No’ दिख रहा है तो क्या करें?
इसका मतलब है कि अभी फंड ट्रांसफर ऑर्डर जनरेट नहीं हुआ है। यदि आपके दस्तावेज सही हैं, तो किस्त जारी होने के समय यह अपने आप ‘Yes’ हो जाएगा।
क्या नए किसान अभी भी आवेदन कर सकते हैं?
हाँ, पात्र किसान PM-Kisan पोर्टल पर ‘New Farmer Registration’ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
निष्कर्ष
हालाँकि, PM Kisan Nidhi Yojana की 22वीं किस्त की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन फरवरी से अप्रैल 2026 के बीच पैसे आने की संभावना है। समय पर किस्त पाने के लिए:
• e-KYC पूरा होना चाहिए
• बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए
• भूमि विवरण सही होना चाहिए
किसान भाई नियमित रूप से pmkisan.gov.in पर अपना स्टेटस चेक करते रहे। और अधिक जानकारी के लिए हमारे telegram और WhatsApp चैनल को फॉलो करें.





